बिजनेस

Gold-Silver Price Today 23 April 2025: सोने की कीमत लुढ़की, मगर चांदी की चमक बढ़ी, जानें अपने शहर के रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 23 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लेकिन नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने में बड़ी गिरावट हुई। आइए जानते हैं 24K, 23K, 22K, 18K और 14K कैरेट की कीमतों में कितना बदलाव हुआ। साथ ही जानिए आज आपके शहर का ताजा भाव कितना है।

Image

आज क्या है सोना-चांदी का भाव

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 23 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। सोना रोज नया-नया रिकॉर्ड बना रहा था। मगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बुधवार को पिछले बंद भाव 98484 रुपये के मुकाबले घटकर 96085 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। जबकि चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 95607 रुपये के मुकाबले बढ़कर 96613 रुपये किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी के 22K, 24K और 18K ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99998484 रुपये95784 रुपये96085 रुपये
सोना 99598090 रुपये95400 रुपये95700 रुपये
सोना 91690211 रुपये87738 रुपये88014 रुपये
सोना 75073863 रुपये71838 रुपये72064 रुपये
सोना 58557613 रुपये56034 रुपये56210 रुपये
चांदी 99995607 रुपये/किलो96115 रुपये/किलो96613 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट सोना का भाव रुपए में24 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹90150 ₹98350₹74650
मुंबई में सोना का भाव₹90150 ₹98350₹73760
दिल्ली में सोना का भाव₹90300 ₹98500₹73890
कोलकाता में सोना का भाव₹90150 ₹98350 ₹73760
अहमदाबाद में सोना का भाव₹90200 ₹98400₹73800
जयपुर में सोना का भाव₹90300 ₹98500₹73890
पटना में सोना का भाव₹90200 ₹98400₹73800
लखनऊ में सोना का भाव₹90300 ₹98500₹73890
गाजियाबाद में सोना का भाव₹90300₹98500₹73890
नोएडा में सोना का भाव₹90300₹98500₹73890
गुरुग्राम में सोना का भाव₹90300₹98500₹73890
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹90300₹98500₹73890

सोने का वायदा भाव

सोने के वायदा भाव में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मंगलवार को तेजी जारी रही और सुरक्षित निवेश की निरंतर मांग के चलते यह 1,899 रुपये की तेजी के साथ 99,178 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के सबसे अधिक कारोबार वाले जून डिलीवरी अनुबंधों में शुरुआती कारोबार में 1,899 रुपये यानी करीब दो प्रतिशत की तेजी के साथ 99,178 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

बाद में जून अनुबंध 22,687 लॉट के ओपन इंटरेस्ट के साथ 1,601 रुपये या 1.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 98,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। सोने का अगस्त अनुबंध 1,848 रुपये यानी 1.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। इसके अलावा, अक्टूबर अनुबंध ने एमसीएक्स पर पहली बार एक लाख रुपये का आंकड़ा पार किया, जो 2,000 रुपये यानी दो प्रतिशत बढ़कर 1,00,484 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व में सुधार की योजना का खुलासा करने के बाद अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर चिंताओं के कारण सोने में उछाल आया। वैश्विक मोर्चे पर, सोने का वायदा भाव बढ़कर 3,504.12 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। बाद में, यह 65.42 डॉलर या 1.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,490.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी का वायदा भाव

निवेशकों के मुनाफावसूली करने से मंगलवार को चांदी की वायदा कीमत 460 रुपये गिरकर 94,787 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 460 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,787 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 14,692 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में मौजूदा स्तर पर प्रतिभागियों की बिकवाली से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर असर पड़ा। विदेशी बाजारों में, न्यूयॉर्क में चांदी वायदा 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article