इस शख्स ने बनाया 15 लाख करोड़ का HDFC,फिर भी नही हैं दूसरों जैसे दौलतमंद, जानें क्यों

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jul 5, 2023, 03:53 PM IST

HDFC-HDFC Bank Merger And Role Of Deepak Parekh: अचरज की बात यह है कि करीब 15 लाख करोड़ की कंपनी बन चुके HDFC बैंक का मालिकाना हक किसी कॉरपोरेट घराने के पास नही है। और उसको इस मुकाम पर पहुंचाने वाले दीपक पारेख के पास किसी छोटे-मोटे स्टार्ट अप के ओनर जैसी भी दौलत नहीं है।

HDFC-HDFC Bank Merger And Role Of Deepak Parekh: एक जुलाई से देश की सबसे पुरानी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (HDFC) का HDFC बैंक में विलय हो गया है। इस मर्जर को भारतीय कॉरपोरेट जगत के सबसे बड़े मर्जर के रूप में देखा जा रहा है। दोनों को विलय के बाद नए कलेवर में आया HDFC बैंक दुनिया का चौथे सबसे बड़ा बैंक और भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गया है। मार्केट कैप के आधार पर HDFC बैंक की मार्केट कैप 14.92 लाख करोड़ रुपये (3 जुलाई) हो गई है। इससे आगे केवल रिलायंस ग्रुप है, जिसकी मार्केट 17.69 लाख करोड़ रुपये है। वहीं HDFC के बाद तीसरे नंबर पर 11.98 लाख करोड़ रुपये के साथ TCS काबिज है।

deepak parekh hdfc

एचडीएफसी बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक

चाहे रिलायंस हो या फिर टीसीएस उसका मालिकाना हक अंबानी और टाटा घराने के पास है। लेकिन अचरज की बात यह है कि करीब 15 लाख करोड़ की कंपनी बन चुके HDFC बैंक का मालिकाना हक किसी कॉरपोरेट घराने के पास नही है। और उसको इस मुकाम पर पहुंचाने वाले दीपक पारेख के पास किसी छोटे-मोटे स्टार्ट अप के ओनर जैसी भी दौलत नहीं है। सवाल उठता है कि ऐसा क्यों, तो इसे समझने के लिए उनके एक पुराने इंटरव्यू का उल्लेख करना होगा।

End of Feed