दुनिया भर में बढ़े घरों के दाम, नंबर 1 पर तुर्की, जानिए भारत कितने नंबर पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 07:24 PM IST

वैश्विक स्तर पर घरों के दामों वृद्धि हुई है। तुर्किये सालाना आधार पर 89.2 प्रतिशत मूल्य वृद्धि के साथ पहले स्थान पर है। भारत 18 स्थान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गया।

नई दिल्ली: भारत सितंबर तिमाही में वैश्विक स्तर पर आवास मूल्य वृद्धि के लिहाज से 18 स्थान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गया। संपत्ति के बारे में परामर्श देने वाली नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार इस दौरान देश में आवास मूल्य सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़ा। नाइट फ्रैंक का वैश्विक आवास मूल्य सूचकांक स्थानीय मुद्राओं में 56 देशों में मूल्य वृद्धि की निगरानी करता है। तुर्किये सालाना आधार पर 89.2 प्रतिशत मूल्य वृद्धि के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद क्रोएशिया (13.7 प्रतिशत), यूनान (11.9 प्रतिशत), कोलंबिया (11.2 प्रतिशत) और उत्तरी मैसेडोनिया (11 प्रतिशत) का स्थान है।

House Prices, Home Prices, Knight Frank India

भारत समेत दुनिया भर में बढ़े घरों के दाम

नाइट फ्रैंक ने कहा कि उच्च ब्याज दर के जरिए मुद्रास्फीति से निपटने के केंद्रीय बैंकों के प्रयासों के बावजूद वैश्विक स्तर पर आवास कीमतें बढ़ रही हैं। औसत वार्षिक मूल्य वृद्धि 3.5 प्रतिशत है, जो महामारी से पहले के दस साल के औसत 3.7 प्रतिशत के करीब है। नजर रखे जाने वाले 56 बाजारों में 35 में वार्षिक मूल्य वृद्धि हुई, जबकि 21 में गिरावट देखी गई।

End of Feed