नकली पनीर-चीज बेचने वाले होटल-रेस्टोरेंट की खैर नहीं, Zomato ने उठाया ये सख्त कदम

यह कदम महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा राज्यभर में कार्रवाई किए जाने और दिल्ली के पांच सितारा होटलों में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा निरीक्षण किए जाने की खबरों के बीच उठाया गया है।

Zomato ने नकली पनीर-चीज बेचने वाले होटल-रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। जोमैटो ने आज नकली (एनालॉग) चीज, पनीर या अन्य दुग्ध उत्पादों से बने व्यंजनों की बिक्री को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले रेस्तरां को वह अपने प्लेटफॉर्म से हटा देगी। बता दें कि 'एनालॉग’ डेयरी प्रोडक्ट में असली दूध या चीज की जगह वनस्पति तेलों का इस्तेमाल किया जाता है जबकि उनका रूप तथा बनावट पारंपरिक उत्पादों जैसी रखी जाती है।

Zomato

नकली पनीर बेचने वाले रेस्टोरेंट पर कार्रवाई

प्लेटफॉर्म से खाद्य पदार्थ हटाए गए

जोमैटो ने कहा कि तत्काल प्रभाव से वे व्यंजन उसके मंच से हटा दिए गए हैं, जिनके बारे में रेस्तरां भागीदारों ने बताया था कि उनमें 'एनालॉग डेयरी’ उत्पादों का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले रेस्तरां को मंच से हटा दिया जाएगा।

End of Feed