Homi J Bhabha Motivational Quotes: होमी जहांगीर भाभा को भारत का फादर ऑफ न्यूक्लियर प्रोग्राम भी कहा जाता है और उन्होंने अपने जीवन में वो कारनामे दिखाए हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग सोच भी नहीं सकते। उन्होंने भारत के पहले न्यूक्लियर प्रोग्राम का नेतृत्व किया था। होमी भाभा टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के फाउंडिंग डायरेक्टर औैर फिजिक्स के प्रोफेसर थे। आज हम यहां उनके कुछ बेहतरीन विचार आपको बता रहे हैं जिन्हें जीवन में अपनाकर सफलता प्राप्त की जा सकती है।
Homi J Bhabha ने भारत के पहले न्यूक्लियर प्रोग्राम का नेतृत्व किया था।
भारत को बनाया परमाणु शक्ति
होमी भाभा ने उस समय भारत को परमाणु उर्जा से संपन्न देश बनाया जब दुनियाभर में कोल्ड वॉर जारी था और न्यूक्लियर एनर्जी के साइड इफेक्ट पर काफी गंभीरता से चर्चा जारी थी।
1909 में हुआ था होमी का जन्म
होमी भाभा का जन्म 30 अक्टूबर 1909 को मुंबई की एक पारसी फैमिली में हुआ था और उनके पिता का नाम जहांगीर भाभा था। जमीन-जायदाद के मामले में होमी का परिवार खासा संपन्न था।
इंग्लैंड में किया हायर एजुकेशन
होमी भाभा ने मुंबई में अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए इंग्लैंड पहुंचे। उन्होंने 1935 में केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से न्यूक्लियर फिजिक्स में अपनी पीएस.डी. की।
पहला परमाणु रिएक्टर तैयार किया
1948 में होमी भाभा ने भारत सरकार के साथ मिलकर न्यूक्लियर एनर्जी कमिशन बनाया। उन्होंने लगातार देश के लिए काम किया और 1956 भारत का पहला परमाणु रिएक्टर तैयार किया।
पद्म विभूषण थे होमी जहांगीर भाभा
भारतीय न्यूक्लियर प्रोग्राम के लिए होमी भाभा की मेहनत देश-दुनिया में प्रख्यात हुई और उन्हें 1954 में पद्म भूषण पुरुस्कार मिला। इसके बाद 1959 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
