Flats Sale In India: देश के टॉप 9 शहरों में घरों की बिक्री घटी, जानें मुंबई-दिल्ली का हाल

Flats Sale In India: रियल एस्टेट डेटा विश्लेषक कंपनी प्रॉपइक्विटी ने 9 प्रमुख शहरों में आवास बिक्री के आंकड़े जारी किए। लेकिन इस वर्ष जुलाई-सितंबर में केवल दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 22 प्रतिशत और नवी मुंबई में 4 प्रतिशत की दर से आवास बिक्री बढ़ने का अनुमान है।

Flats Sale In India: देश में नौ प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर तिमाही में मकानों की बिक्री 18 प्रतिशत घटकर 1,04,393 इकाई रहने का अनुमान है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 1,26,848 इकाई की बिक्री हुई थी। रियल एस्टेट डेटा विश्लेषक कंपनी प्रॉपइक्विटी ने शुक्रवार को नौ प्रमुख शहरों में आवास बिक्री के आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जुलाई-सितंबर में केवल दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 22 प्रतिशत और नवी मुंबई में चार प्रतिशत की दर से आवास बिक्री बढ़ने का अनुमान है। अन्य सात शहरों में बिक्री में गिरावट आने की आशंका है। इसमें हैदराबाद में सबसे अधिक 42 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। इसके बाद बेंगलुरु में 26 प्रतिशत, कोलकाता में 23 प्रतिशत, पुणे में 19 प्रतिशत, चेन्नई में 18 प्रतिशत, मुंबई में 17 प्रतिशत और ठाणे में 10 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।

Flats Sale In India

भारत में कई शहरों में घटी घरों की बिक्री

प्रॉपइक्विटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं संस्थापक समीर जसूजा ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में मांग मजबूत बनी हुई है, क्योंकि इस तिमाही में भी बिक्री नए पेशकश की तुलना में अधिक है। इस तिमाही में मामूली गिरावट सामान्य बात है। यह किसी प्रतिकूल स्थिति की वजह से नहीं है। इस बारे में 4एस डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक संजू भडाना ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बाजार में बुनियादी ढांचे के विकास में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। यह निजी इक्विटी कंपनियों और घर खरीदारों दोनों के बढ़ते निवेश से स्पष्ट है।

End of Feed