बिजनेस

गाजियाबाद वेव सिटी में बनेंगे 9000 फ्लैट, रियल एस्टेट कंपनी वेव ग्रुप ने किया ऐलान

Ghaziabad Wave City: रियल एस्टेट कंपनी वेव ग्रुप ने गाजियाबाद वेव सिटी में करीब 9,000 फ्लैट बनाने की योजना बना रही है। यह टाउनशिप 4,200 एकड़ में फैला हुआ है।

Image

गाजियाबाद वेव सिटी टाउनशिप (तस्वीर-वेव सिटी)

Ghaziabad Wave City: रियल एस्टेट कंपनी वेव ग्रुप ने मजबूत आवास मांग के बीच गाजियाबाद में 4,200 एकड़ की टाउनशिप 'वेव सिटी' में करीब 9,000 फ्लैट बनाने की योजना बनाई है। वेव ग्रुप ने बयान में कहा कि वह मार्च 2025 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में वेव सिटी में प्रीमियम तथा किफायती समूह आवास श्रेणियों में करीब 70 लाख वर्ग फुट क्षेत्र पेश करने की योजना बना रहा है। हालांकि, इसके लिए किए गए निवेश और संभावित बिक्री मूल्य का खुलासा नहीं किया गया।

वेव सिटी के प्रबंध निदेशक राजीव गुप्ता ने कहा कि हम 70 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में 8,000-9,000 फ्लैट बनाए जाएंगे। गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 महीने में टाउनशिप में प्रीमियम फ्लैट के लिए खरीदारों की मांग तेजी से बढ़ी है। परिणामस्वरूप इस अवधि में पहले से बिक चुके फ्लैट की कीमतें करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं।

वेव सिटी 4,200 एकड़ में फैली हुई है। इसके एक तिहाई हिस्से का इस्तेमाल हरित क्षेत्रों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किया गया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article