बिजनेस

Chip Plant: जोहो CEO ने ओडिशा में चिप प्लांट के लिए 3034 करोड़ रुपये के निवेश की रिपोर्ट का किया खंडन

Chip Plant: श्रीधर वेम्बू की ओर से उन रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया गया, जिसमें दावा किया गया था कि जोहो के डायरेक्टर्स से जुड़ी कंपनी ओडिशा में सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए 3,034 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।

Image

जोहो के को-फाउंडर और CEO श्रीधर वेम्बू।

Photo : Twitter

Chip Plant: क्लाउड सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो के सह-संस्थापक और सीईओ श्रीधर वेम्बू की ओर से उन रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया गया, जिसमें दावा किया गया था कि जोहो के डायरेक्टर्स से जुड़ी कंपनी ओडिशा में सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए 3,034 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि जोहो डायरेक्टर्स की ओर से बनाई गई कंपनी सिलेक्ट्रिक सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड, ओडिशा के खुर्दा जिले में सिलिकॉन कार्बाइड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए 3,034 करोड़ रुपये की निवेश करने की योजना बना रही है।

सिलिकॉन कार्बाइड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर किए एक पोस्ट में वेम्बू ने लिखा, "मैं अफवाहों और अटकलों पर टिप्पणी करना पसंद नहीं करता हूं, लेकिन आज हमारे सेमीकंडक्टर को लेकर जो खबर आई है वह गलत है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोहो की ओर से निवेश प्रस्ताव को लेकर ओडिशा सरकार के साथ गुरुवार को बातचीत की गई थी। राज्य सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) सेक्टर में तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिसमें से एक सिलिकॉन कार्बाइड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का प्रस्ताव शामिल है।

सेमीकंडक्टर फेब्रिकेशन यूनिट में निवेश के ऐलान के लिए तैयार नहीं

जोहो के सीईओ ओर से कहा गया, "निवेश प्रस्ताव कई प्रशासनिक संस्थाओं के पास अभी भी लंबित है और निर्णय नहीं लिया गया है। इस समय बस मैं यही कह सकता हूं।" वेम्बू ने मई में इस साल कहा था कि उनकी कंपनी सेमीकंडक्टर फेब्रिकेशन यूनिट में निवेश के ऐलान के लिए तैयार नहीं है। वेम्बू की ओर से यह बयान उन रिपोर्ट्स के बाद आया था, जिसमें कहा गया था कि जोहो चिप मैन्युफैक्चरिंग/डिजाइन प्लांट में करोड़ों डॉलर निवेश की योजना बना रही है।

मार्च में जोहो के सह-संस्थापक की ओर से ऐलान किया गया था कि वे तमिलनाडु के तेनकासी जिले में एडवांस चिप डिजाइन सुविधा बनाएंगे। मौजूदा समय में देश में 1.52 लाख करोड़ रुपये के निवेश से पांच सेमीकंडक्टर सुविधा बन रही हैं।

आईएएनएस इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article