इस सरकारी बैंक से होम लोन लेना हुआ सस्ता, यहां देखें रेट

Home Loans Rates: सरकारी बैंकों से होम लोन लेना अब हुआ सस्ता! केनरा बैंक ने अपनी एमसीएलआर दरों में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, जिससे लोन पर ब्याज दरें कम होंगी और ईएमआई में राहत मिलेगी। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीबीआई बैंक ने अपनी दरों को यथावत रखा है। नई दरें 12 नवंबर 2025 से लागू हैं।

Home Loans Rates : केनरा बैंक ने अपनी सीमांत निधि लागत-आधारित ऋण दरों ((MCLR) में सभी अवधियों के लिए 5 आधार अंकों की कटौती की है। इस कदम से MCLR से जुड़े लोन लेने वालों की ईएमआई कम हो सकती है। केनरा बैंक की नई एमसीएलआर दरें 12 नवंबर, 2025 से प्रभावी हो गई हैं। दूसरी ओर, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी लोन दरों को अपरिवर्तित रखा है।

Canara Bank, MCLR, marginal cost lending rate

इस बैंक से होम लोन लेना हुआ सस्ता (तस्वीर-istock)

एमसीएलआर (MCLR) क्या है?

मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) वह बेंचमार्क दर है जिसका उपयोग बैंक अपने विभिन्न फ्लोटिंग रेट लोन जैसे होम लोन, पर्सनल लोन और वाहन लोन की ब्याज दरें तय करने के लिए करते हैं। जब बैंक MCLR को घटाते हैं, तो इसका असर उधारकर्ताओं के ईएमआई (EMI) पर पड़ता है यानी या तो मासिक किस्तें कम होती हैं या फिर लोन की अवधि घट जाती है। यह ग्राहकों के लिए लाभदायक होता है।

End of Feed