IPO Open Today: आज से दो नए IPO खुले हैं। इनमें स्विगी और एसीएमई सोलर होल्डिंग्स के IPO शामिल हैं। ये दोनों ही आईपीओ 8 नवंबर को बंद होंगे। पहले दिन दोपहर करीब पौने 1 बजे तक स्विगी के आईपीओ को केवल 0.08 गुना आवेदन मिले हैं। यानी 16,01,09,703 शेयरों के मुकाबले 1,20,29,698 शेयरों के लिए आवेदन आए हैं। वहीं एसीएमई सोलर होल्डिंग्स के आईपीओ को 0.21 गुना आवेदन मिले हैं। इसके आईपीओ में ऑफर किए गए 5,53,46,021 शेयरों के मुकाबले इसे अब तक 1,15,04,886 शेयरों के लिए आवेदन मिले हैं।
ये भी पढ़ें -
Swiggy IPO GMP
आईपीओ वॉच के अनुसार स्विगी के आईपीओ का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम फिलहाल 15 रु चल रहा है। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 371-390 रु है, जबकि लॉट साइज 38 शेयरों की है। इसकी लिस्टिंग 13 नवंबर को होगी।
ACME Solar IPO GMP
आईपीओ वॉच के अनुसार ACME Solar के आईपीओ का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 10 रु है। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 275-289 रु है, जबकि लॉट साइज 51 शेयरों की है। इसकी लिस्टिंग भी 13 नवंबर को होगी।
कौन कर सकता है IPO में निवेश
हर कोई हर आईपीओ में निवेश कर सकता है। एक आईपीओ में अलग-अलग कैटेगरी के निवेशकों के लिए कुछ शेयर रिजर्व होते हैं। जैसे कि रिटेल निवेशक, एंकर निवेशक, हाई नेटवर्थ वाले निवेशक, और बैंक या म्यूचुअल फंड जैसे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स शामिल हैं।
आईपीओ के बाद अलग-अलग कैटेगरी को देखा जाता है कि किस कैटेगरी को कितना सब्सक्राइब किया गया।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो आईपीओ इश्यू की जानकारी दी गई है। शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
