Hinduja Group To Buy Reliance Capital: अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) दिवालिया प्रॉसेस से गुजर रही है। अब रिपोर्ट है कि रिलायंस कैपिटल नवंबर में बिक सकती है। इस कंपनी को हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) खरीदने जा रहा है। हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन अशोक पी हिंदुजा ने रिलायंस कैपिटल को नवंबर के आखिर तक तक खरीदने की बात कही है।
रिलायंस कैपिटल के लिए जिस अकेली कंपनी ने बोली लगाई है, वो है हिंदुजा ग्रुप की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL)। मगर फिलहाल रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए हिंदुजा ग्रुप और टोरेंट इन्वेस्टमेंट्स के बीच कानूनी पेंच फंसा हुआ है।
क्या है टोरेंट इन्वेस्टमेंट के साथ लड़ाई
दरअसल टोरेंट ने नीलामी के पहले दौर में बोली लगाई थी। मगर ये दूसरे दौर में बाहर हो गई थी। उसके बाद ही टोरेंट हिंदुजा ग्रुप के दावे के खिलाफ कोर्ट में पहुंच गई। अशोक हिंदुजा के मुताबिक रिलायंस कैपिटल को खरीदने से हिंदुजा ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी और स्टॉक ब्रोकिंग जैसे सेक्टरों में एंट्री करेगा। इससे हिंदुजा ग्रुप का विस्तार होगा।
हिंदुजा फैमिली की नेटवर्थ
फोर्ब्स के अनुसार हिंदुजा फैमिली की नेटवर्थ 1.66 लाख करोड़ रु है। हिंदुजा ग्रुप की इंडसइंड बैंक में भी हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अशोक पी हिंदुजा ने कहा कि वे इंडसइंड बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
वे शेयरधारकों के जरिए पूंजी जुटा रहे हैं, जिसके 15 नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। उसके बाद ग्रुप या तो बाजार से खरीदारी शुरू करने के लिए बाजार में आएगा या बैंक द्वारा पूंजी जुटाने के अवसर का इंतजार करेगा।1
