अनिल अंबानी की कंपनी खरीदेगा ये अरबपति, कभी छोटे अंबानी के लिए थी सोने का अंडा

IIHL To Buy Reliance Capital: रिलायंस कैपिटल एक समय अनिल अंबानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी रही है। मार्च 2018 में इसकी कुल एसेट्स 93851 करोड़ रु थी, जबकि इसकी रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट की एसेट अंडर मैनेजमेंट तब 3,96,370 करोड़ थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस कैपिटल को खरीदेगा हिंदुजा ग्रुप
  • हिंदुजा ग्रुप की IIHL ने लगाई थी बोली
  • इंडसइंड बैंक में हिस्सेदारी भी बढ़ाएगी IIHL

IIHL To Buy Reliance Capital: अनिल अंबानी (Anil Ambani) के रिलायंस ग्रुप के काफी समय से अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। मगर इसके बावजूद हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IIHL) अनिल अंबानी की एक कंपनी को खरीदने जा रही है। आईआईएचएल ने रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) को खरीदने और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए 12285 करोड़ रु जुटाने की योजना बनाई है।

इंडसइंड बैंक की प्रमोटर है आईआईएचएल

आईआईएचएल ने 1.5 अरब डॉलर (12285 करोड़ रु) जुटाने का ऐलान किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईआईएचएल इंडसइंड बैंक की प्रमोटर भी है। पोर्ट लुइस (मॉरीशस की राजधानी) से जारी बयान के मुताबिक, मॉरीशस में रजिस्टर्ड आईआईएचएल के निदेशक मंडल ने भारत में प्राइवेट सेक्टर के चौथे बड़े बैंक में अपनी हिस्सेदारी 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 26 प्रतिशत करने का भी फैसला किया है।

End of Feed