Highest Office Rent: दिल्ली-मुंबई या फिर गुरुग्राम नहीं, ऑफिस रेंट के मामले में देश का ये शहर सबसे आगे

Highest Office Rent: भारत के टॉप 10 शहर ऐसे हैं जहां ऑफिस के रेंट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय प्रबंधन संस्थान-बेंगलुरु (आईआईएम-बेंगलुरु) द्वारा सीआरई मैट्रिक्स के सहयोग से शुरू किए गए कमर्शियल प्रॉपर्टी रेंटल इंडेक्स (सीपीआरआई) में ये जानकारी सामने आई है।

Highest Office Rent: भारत के टॉप 10 शहर ऐसे हैं जहां ऑफिस के रेंट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पुणे इस लिस्ट में टॉप पर है। भारतीय प्रबंधन संस्थान-बेंगलुरु (आईआईएम-बेंगलुरु) द्वारा सीआरई मैट्रिक्स के सहयोग से शुरू किए गए कमर्शियल प्रॉपर्टी रेंटल इंडेक्स (सीपीआरआई) में ये जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक पुणे में पिछले 12 वर्षों में 6.9 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के साथ ऑफिस रेंट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

Highest Office Rent

Highest Office Rent

इंडेक्स का पहला एडिशन टॉप 10 भारतीय शहरों के डेटा पर आधारित है। यह बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, गुरुग्राम, पुणे, चेन्नई, नोएडा, नवी मुंबई, दिल्ली और ठाणे की ग्रेड ए/ए+ ऑफिस एसेट पर केंद्रित है, जो भारत के ग्रेड ए/ए+ ऑफिस स्टॉक का 90 प्रतिशत हिस्सा कवर करता है। इनमें से प्रत्येक शहर के 36 मैक्रो-मार्केट के इंडेक्स भी दर्ज किए गए हैं।

End of Feed