JNK IPO Price Band: जेएनके आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स,जानें सभी जरूरी डिटेल और वोडाफोन आइडिया FPO का हाल

JNK IPO Price Band: कंपनी का आईपीओ 23 से 25 अप्रैल तक खुलेगा। बड़े (एंकर) निवेशक एक दिन पहले 22 अप्रैल को बोली लगा पाएंगे।आईपीओ में 300 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

JNK IPO Price Band And VI FPO: हीटिंग उपकरण बनाने वाली कंपनी जेएनके इंडिया लिमिटेड ने अपने 650 करोड़ रुपये के IPO के लिए प्रति शेयर 395-415 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।कंपनी का आईपीओ 23 से 25 अप्रैल तक खुलेगा। बड़े (एंकर) निवेशक एक दिन पहले 22 अप्रैल को बोली लगा पाएंगे।आईपीओ में 300 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक तथा एक मौजूदा शेयरधारक द्वारा 84.21 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।आईपीओ से मिली आय का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी जरूरतों और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

JNK IPO

जेएनके आईपीओ

कितना पैसा लगा सकते हैं

JNK आईपीओ के लिए 2 रुपए के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर के लिए 395 रुपए से लेकर 415 रुपए तक प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक मिनिमम 36 इक्विटी शेयर्स या फिर इसके मल्टीपल्स में बोली लगा सकते हैं.आईपीओ के लिए एंकर इंवेस्टर्स के लिए अलॉटमेंट सोमवार (22 अप्रैल) को होगा। आईपीओ के शेयर्स का अलॉटमेंट 26 अप्रैल को होने की उम्मीद है। जबकि 30 अप्रैल को कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं।

End of Feed