HDFC बैंक ने रिवाइज किया MCLR, होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन की EMI पर कितना पड़ेगा असर

HDFC Home Loan Interest Rate: एचडीएफसी बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) को रिवाइज किया है। इसका असर लोन के ईएमआई पर पड़ता है। जानिए कितना बढ़ा है और आपकी ईएमआई पर कितना असर पड़ेगा।

HDFC Home Loan Interest Rate: एचडीएफसी बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) को रिवाइज किया है। जो 8.95% और 9.35% के बीच है। नई दरें लागू हो गई हैं। MCLR के बढ़ने और घटने का असर होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन समेत सभी तरह के लोन की ब्याज दर पर पड़ता है। MCLR बढ़ने पर लोन ग्राहकों को पहले से अधिक EMI चुकनी होगी। लोन लेने वालों को को महंगा लोन मिलेगा।

HDFC Bank, HDFC Bank Home Loan

एचडीएफसी बैंक ने एमसीएलआर में किया बदलाव

HDFC बैंक नई MCLR दरें

  • एचडीएफसी बैंक के ओवरनाइट MCLR 8.95 प्रतिशत है।
  • एक महीने की MCLR को 9 प्रतिशत है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया है।
  • तीन महीने की MCLR को भी पिछले 9.15 प्रतिशत पर रखा गया है।
  • छह महीने की MCLR 9.30 प्रतिशत है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • एक साल से अधिक अवधि के लिए MCLR 9.30 प्रतिशत है। इसमें कोई बदलाव नहीं है।
  • 2 साल से अधिक अवधि के लिए MCLR 9.35 प्रतिशत कर दिया गया है।
  • 3 साल से अधिक अवधि के लिए MCLR 9.35 प्रतिशत है। इसमें भी बदलाव नहीं किया गया है।

End of Feed