HDFC Bank बना दुनिया का 7वां सबसे बड़ा बैंक, M-Cap 100 अरब डॉलर के पार

HDFC Bank World's 7th Largest Lender: एचडीएफसी बैंक अब केवल जेपी मॉर्गन (438 अरब डॉलर), बैंक ऑफ अमेरिका (232 अरब डॉलर), चीन का आईसीबीसी (224 अरब डॉलर), एग्रीकल्चरल बैंक ऑफ चाइना (171 अरब डॉलर), वेल्स फ़ार्गो (163 अरब डॉलर) और एचएसबीसी (160 अरब डॉलर) से पीछे है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एचडीएफसी बैंक बना दुनिया का 7वां सबसे बड़ा बैंक
  • मार्केट कैपिटल 100 अरब डॉलर के पार
  • आज लिस्ट हुए बैंक के नए शेयर

HDFC Bank World's 7th Largest Lender: 40 अरब डॉलर (3.28 लाख करोड़) की मर्जर डील के बाद एचडीएफसी (HDFC) के शेयरधारकों को जारी किए गए एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के नए शेयर आज लिस्ट हो गए हैं। इसके बाद भारत में प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक सोमवार को 100 अरब डॉलर (8.21 लाख करोड़ रु) की मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों के खास ग्लोबल क्लब में शामिल हो गया।

दुनिया का 7वां सबसे बड़ा बैंक

मर्जर के बाद एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्यू लगभग 151 अरब डॉलर या 12.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इतनी मार्केट वैल्यू के बाद यह अब मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) और बैंक ऑफ चाइना (Bank of China) जैसे दिग्गजों से भी बड़ा बैंक बन गया है। एचडीएफसी बैंक अब दुनिया का सातवां सबसे बड़ा बैंक है।

End of Feed