5 नहीं 4 साल की FD पर मिल रहा ज्यादा ब्याज, HDFC Bank में 3 लाख की जमा का समझें पूरा हिसाब

देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी अपने ग्राहकों को एफडी पर 7 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो निवेश से पहले अलग-अलग अवधि पर मिलने वाली ब्याज दरों की तुलना करना बेहद जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि लंबी अवधि की FD पर ब्याज दर कम हो जाती है, जबकि कुल निवेश अवधि अधिक होने की वजह से मैच्योरिटी राशि ज्यादा मिलती है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank की ही बात करें तो बैंक की मौजूदा FD ब्याज दरें भी कुछ ऐसा ही संकेत देती हैं।

hdfc bank fd interest rates

एचडीएफसी बैंक लेटेस्ट एफडी रेट्स (Photo: iStock)

किस अवधि पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

एचडीएफसी बैंक लेटेस्ट एफडी रेट्स (Photo: iStock)

बैंक फिलहाल 3 साल से अधिक और 4 साल 7 महीने से कम की अवधि वाली FD पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। इस अवधि के लिए सामान्य ग्राहकों को 6.50% और सीनियर सिटिजन को 7.00% सालाना ब्याज मिलता है। वहीं, अगर ग्राहक इससे अधिक अवधि जैसे 5 साल की FD में निवेश करता है तो ब्याज दर घटकर सामान्य ग्राहकों के लिए 6.40% और सीनियर सिटिजन के लिए 6.90% रह जाती है।

4 साल की FD पर कितना मिलेगा?

मान लीजिए आप HDFC Bank में 3 लाख रुपये की FD 4 साल के लिए करवाते हैं। अगर आप सामान्य नागरिक हैं तो मैच्योरिटी पर आपको लगभग 3,88,267 रुपये मिलेंगे। यानी इस अवधि में करीब 88,267 रुपये का ब्याज मिलेगा। वहीं, अगर आप सीनियर सिटिजन हैं, तो 7.00% ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर लगभग 3,95,979 रुपये प्राप्त होंगे। यानी कुल ब्याज करीब 95,979 रुपये होगा।

End of Feed