बिजनेस

HDFC Bank: HDFC Bank ने सस्ता कर दिया लोन, घटेगी EMI, जानें किसे मिलेगी राहत

HDFC Bank Cuts Lending Rates: एचडीएफसी बैंक ने कुछ अवधियों पर अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 5 बेसिस पॉइंट्स (बीपीएस) या 0.05 फीसदी तक की कटौती की है।

Image

एचडीएफसी बैंक ने एमसीएलआर में कटौती की

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एचडीएफसी बैंक ने सस्ता किया लोन
  • एमसीएलआर में की कटौती
  • ईएमआई पर मिलेगी राहत

HDFC Bank Cuts Lending Rates: एचडीएफसी बैंक ने कुछ अवधियों पर अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 5 बेसिस पॉइंट्स (बीपीएस) या 0.05 फीसदी तक की कटौती की है। कटौती के बाद, एचडीएफसी बैंक एमसीएलआर अब 9.15% से 9.45% के बीच होगी। नई ब्याज दरें 7 जनवरी, 2025 से लागू होंगी। एमसीएलआर में कटौती से लोन की ब्याज दरों में कमी आती है, जिससे EMI कम हो जाती है और उधार लेने की लागत कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें -

किन अवधियों की ब्याज दरों में हुई कटौती

एचडीएफसी बैंक ने ओवरनाइट, 6 महीने, 1 साल और 3 साल की अवधि पर एमसीएलआर में कटौती है। जबकि 1 महीना, 3 महीने और 2 साल की अवधि की एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ये होंगी नई ब्याज दरें

अवधिपुरानी ब्याज दरनयी ब्याज दर
ओवरनाइट9.20 फीसदी9.15 फीसदी
1 महीना9.20 फीसदी9.20 फीसदी (कोई बदलाव नहीं)
3 महीने9.30 फीसदी9.30 फीसदी (कोई बदलाव नहीं)
6 महीने9.45 फीसदी9.40 फीसदी
1 साल9.45 फीसदी9.40 फीसदी
2 साल9.45 फीसदी9.45 फीसदी (कोई बदलाव नहीं)
3 साल9.50 फीसदी9.45 फीसदी

MCLR क्या है?

एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार, "MCLR वह न्यूनतम ब्याज दर है जो कोई फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन किसी लोन के लिए लेता है। यह लोन के लिए ब्याज दर की निचली सीमा तय है। जब तक भारतीय रिजर्व बैंक मंजूरी न दे, तब तक यह ब्याज दर रेंज उधारकर्ताओं के लिए तय रहती है।

एचडीएफसी बैंक की अन्य उधार दरें

एचडीएफसी बैंक की बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट 17.95% प्रति वर्ष है, जो 9 सितंबर, 2024 से प्रभावी है। लागू आधार दर 9.45% है और यह 9 सितंबर, 2024 से प्रभावी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article