बिजनेस

HDB Financial IPO: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लाएगी 12,500 करोड़ रुपये का IPO, HDFC Bank बेचेगा शेयर

HDB Financial IPO: एचडीएफसी बैंक के पास एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में 94.36 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो बैंक की एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) यूनिट है। कंपनी ने अपने टियर-1 पूंजी आधार को मजबूत करने के लिए नए इश्यू से प्राप्त फंड का उपयोग करने का प्रस्ताव रखा है।

Image

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लाएगी IPO

KEY HIGHLIGHTS
  • एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लाएगी IPO
  • 12,500 करोड़ रुपये का इश्यू
  • HDFC Bank बेचेगा हिस्सेदारी

HDB Financial IPO: एचडीएफसी बैंक की सब्सिडियरी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने IPO के जरिए 12,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक SEBI के पास आवेदन कर दिया है। सेबी के पास दाखिल किए गए दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ में 2,500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर एचडीएफसी बैंक 10,000 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेगा। इस तरह कुल आईपीओ साइज 12500 करोड़ रु का होगा।

ये भी पढ़ें -

एचडीएफसी बैंक की कितनी हिस्सेदारी

फिलहाल एचडीएफसी बैंक के पास एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में 94.36 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो बैंक की एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) यूनिट है। कंपनी ने अपने टियर-1 पूंजी आधार को मजबूत करने के लिए नए इश्यू से प्राप्त फंड का उपयोग करने का प्रस्ताव रखा है।

इससे बिजनेस ग्रोथ को सपोर्ट देने के लिए अतिरिक्त उधार सहित फ्यूचर की कैपिटल आवश्यकताओं को सपोर्ट मिलेगा।

बैंक की सब्सिडियरी कंपनी बनी रहेगी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसे

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज को लिस्टेड करने का फैसला भारतीय रिजर्व बैंक के अक्टूबर, 2022 में लिए आदेश के बाद लिया गया है, जिसके तहत ऊपरी स्तर की एनबीएफसी को तीन साल के भीतर शेयर बाजार में लिस्ट करना जरूरी है।

इस आईपीओ के बाद, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लागू नियमों के प्रावधानों के अनुपालन में बैंक की सब्सिडियरी कंपनी बनी रहेगी। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article