बिजनेस

HCL Tech Share: Q4 रिजल्ट के बाद HCL Tech के शेयर ने लगाई 7% की छलांग, कमाया 4307 करोड़ रु का प्रॉफिट

HCL Tech Share Price: एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर बुधवार को BSE पर करीब 7.5 फीसदी बढ़कर 1,589.95 रुपये तक पहुंच गया। पौने 11 बजे ये 6.87 फीसदी की मजबूती के साथ 1,581.80 रु पर है। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में HCL टेक के प्रॉफिट में 8 फीसदी की ग्रोथ हुई।

Image

HCL Tech के शेयर ने लगाई 7% की छलांग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • HCL Tech का प्रॉफिट बढ़ा
  • 8 फीसदी की हुई ग्रोथ
  • कमाया 4307 करोड़ का लाभ

HCL Tech Share Price: एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर बुधवार को BSE पर करीब 7.5 फीसदी बढ़कर 1,589.95 रुपये तक पहुंच गया। पौने 11 बजे ये 6.87 फीसदी की मजबूती के साथ 1,581.80 रु पर है। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में HCL टेक के प्रॉफिट में 8 फीसदी की ग्रोथ हुई और इसका प्रॉफिट साथ 4,307 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 3,986 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें -

रेवेन्यू में 6 फीसदी बढ़ोतरी

एचसीएल टेक के रेवेन्यू में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इसका रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 6% बढ़कर 30,246 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही दर तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 1% की वृद्धि हुई, जबकि प्रॉफिट में तिमाही-दर-तिमाही 6% की गिरावट आई।

3 अरब डॉलर की नई डील

एचसीएल टेक ने 3 बिलियन डॉलर के नए सौदे TCV की जानकारी दी, जिसे इसका AI-नेतृत्व वाला ऑफ़र और एक इंटीग्रेटेड GTM (गो-टू-मार्केट) संगठन चलाता है, जिसे वित्तीय वर्ष की शुरुआत में बनाया गया था।

एचसीएल टेक के सीईओ और एमडी सी विजयकुमार ने कहा। FY26 के लिए, कंपनी को कॉन्सटेंट करेंसी (CC) में 2-5% YoY की राजस्व वृद्धि की उम्मीद है, इसके सर्विस सेगमेंट के लिए भी ऐसा ही आउटलुक है। अनुमानित EBIT मार्जिन 18-19% पर सेट किया गया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article