HCL Tech Share Price: एचसीएल के शेयर में 6 फीसदी की गिरावट, जानें ब्रोकरेज फर्म ने क्या दी सलाह

HCL Share Price Target: देश की तीसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी की बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 3,986 करोड़ रुपये पर फ्लैट रहा था। जबकि पिछली तिमाही की तुलना में कंपनी का शुद्ध लाभ 8.4 प्रतिशत घट गया।

HCL Tech Share Price Target: सोमवार को आईटी HCL Tech के शेयरों में गिरावट देखी गई है। कंपनी के शेयर 6.01 फीसदी तक गिर गए। दोपहर 1.30 बजे कंपनी के शेयर 1385.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के स्टॉक में यह गिरावट उसके द्वारा चौथी तिमाही के नतीजे घोषित होने के बाद आई है। देश की तीसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी की बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 3,986 करोड़ रुपये पर फ्लैट रहा था। जबकि पिछली तिमाही की तुलना में कंपनी का शुद्ध लाभ 8.4 प्रतिशत घट गया। यह गिरावट दुनियाभर में आईटी व्यय कम होने के बीच कर्मचारी मद में लागत बढ़ने के कारण आई। जिसका असर सोमवार को स्टॉक पर दिख रहा है।

HCL Share Price

एचसीएल के शेयर में क्यों आई गिरावट

क्या कहते हैं ब्रोकरेज फर्म

ईटी नाउ स्वदेश के अनुसार ब्रोकरेज Nomura ने स्टॉक पर कहा है कि चौथी तिमाही में कंपनी ने मिला जुला प्रदर्शन किया है। वहीं चालू वित्त वर्ष का गाइडेंस अपेक्षा से कमजोर है। ब्रोकरेज ने कम राजस्व और मार्जिन अनुमान के कारण FY25-26F EPS अनुमान में ~5% की कटौती की है। इसी तरह Investec ने कहा है कि कि बीते विर्ष में कुछ बेहतरीन बड़े सौदे आगे चलकर आसानी मिलने की संभावना नहीं हैं। इसके अलावा कंपनी का रेवेन्यू राजस्व गाइडेंस अपेक्षा से कमजोर है। जिसे देखते हुए EPS अनुमान में 2.2%/2.4% की कटौती की गई है। और Sell कॉल देते हुए इसका टारगेट 1300 रुपये का दिया है।

End of Feed