हरियाणा सरकार की नई टाउन प्लानिंग स्कीम: अब छोटे शहरों में भी कटेंगे वैध प्लॉट, अवैध कॉलोनियों का खेल होगा खत्म

हरियाणा के छोटे शहरों में अवैध कॉलोनियों के बढ़ते विस्तार को रोकने और लोगों को प्लांड तरीके से प्लॉट उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने नई टाउन प्लानिंग स्कीम लेकर आई है।

हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय ने छोटे शहरों में अवैध कॉलोनियों (Unauthorized Colonies) पर पूरी तरह नकेल कसने और नियोजित विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नई 'टाउन प्लानिंग स्कीम' लेकर आई है। इसके तहत राज्य के 62 से अधिक छोटे नगरों व नगरपालिकाओंको कवर किया गया है। इस नई नीति से जहां एक ओर अवैध कॉलोनाइजरों का खेल खत्म होगा, वहीं आम नागरिकों को वैध और आधुनिक सुविधाओं वाले प्लॉट खरीदने का मौका मिलेगा।

Developed Plot

वैध प्लॉट

सरकार ने खुद माना है कि ऐसे नगरों में रेजीडेंशियल प्लॉट हाउसिंग के लिए टाउन प्लानिंग स्कीम नहीं होने के कारण लोगों की आवास जरूरतें अक्सर अनऑथराइज्ड कॉलोनियों के जरिए पूरी होती हैं। नई नीति का मकसद नियोजित आवास, समय पर जमीन की उपलब्धता, प्लानिंग अप्रूवल को आसान बनाना और निजी निवेश को बढ़ावा देना है।

End of Feed