Hariom Atta & Spices IPO: इस IPO के लिस्टिंग होते ही 300% का मिल सकता है मुनाफा, GMP में दिखा भारी उछाल

Hariom Atta & Spices IPO: हरिओम आटा के IPO का प्राइस बैंड 48 रुपये है। जबकि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में यह 145 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस तरह यदि मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम पर गौर करें तो हरिओम आटा के शेयर 193 रुपये के बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, IPO में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉटमेंट मिला है, उन्हें आज लिस्टिंग वाले दिन ही 302 फीसदी के फायदा हो सकता है।

Hariom Atta & Spices IPO: हरिओम आटा एंड स्पाइसेज (Hariom Atta & Spices IPO) 24 मई को बाजार में लिस्ट होने जा रहे हैं। हरिओम आटा एंड स्पाइसेज के शेयर लिस्ट होते ही पहले ही दिन बाजार में धमाल मचा सकते हैं। शुक्रवार यानी आज हरिओम आटा के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 300 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे के साथ बाजार में लिस्ट होने का संकेत दे रहा है। बता दें कि कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 16 मई को खुला था और 21 मई को बंद हुआ था। इस IPO का कुल साइज 5.54 करोड़ रुपये तक का है।

Hariom atta & spices ipo gmp today

कितने रुपये पर लिस्ट होने के सकते हैं कंपनी के शेयर

हरिओम आटा के IPO का प्राइस बैंड 48 रुपये है। जबकि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में यह 145 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस तरह यदि मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम पर गौर करें तो हरिओम आटा के शेयर 193 रुपये के बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, IPO में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉटमेंट मिला है, उन्हें आज लिस्टिंग वाले दिन ही 302 फीसदी के फायदा हो सकता है। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। IPO से पहले हरिओम आटा एंड स्पाइसेज में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 99.99 पर्सेंट थी, जो कि अब 69.95 पर्सेंट रह जाएगी। हरिओम आटा की शुरुआत साल 2018 में हुई है। कंपनी आटा, मसाले और दूसरे फूड प्रॉडक्ट्स तैयार करती और उन्हें बेचती है।

End of Feed