H1B visa Layoffs: भारतीयों पर संकट! नौकरी गई तो 60 दिन में नई नौकरी ढूंढ लो, नहीं तो छोड़ना पड़ेगा अमेरिका

H1B visa Layoffs: अमेरिका में टेक कंपनियों की छंटनी से H-1B वीजा पर काम कर रहे भारतीयों पर संकट बढ़ा है। नौकरी जाने पर 60 दिन में नई नौकरी ढूंढनी या देश छोड़ना पड़ता है।

H1B visa Layoffs : अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों में चल रही छंटनी ने भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की चिंता बढ़ा दी है। मेटा, अमेजन और लिंक्डइन जैसी कंपनियां हाल के महीनों में हजारों कर्मचारियों की नौकरियां खत्म कर चुकी हैं। इनमें बड़ी संख्या उन भारतीय इंजीनियरों और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की है जो H-1B वीजा (H1B Visa Crisis) पर अमेरिका में काम कर रहे हैं। जो लोग सालों से अमेरिका में सेटल चुके थे, उनके लिए यह स्थिति अचानक बड़ा झटका बन गई है। नौकरी जाने का मतलब सिर्फ रोजगार खोना नहीं, बल्कि देश में रहने का अधिकार भी खतरे में पड़ जाना है।

H-1B visa layoffs, H 1B Visa Crisis, Indian tech workers, US immigration, Meta layoffs, Amazon layoffs, LinkedIn layoffstail petrol pumps

अमेरिकी टेक कंपनियों में छंटनी से बढ़ी चिंता (तस्वीर-istock)

H-1B वीजा और 60 दिन का नियम

H-1B वीजा की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यह पूरी तरह कंपनी से जुड़ा होता है। अगर नौकरी चली जाती है, तो कर्मचारी के पास बहुत कम समय बचता है। अमेरिकी नियमों के अनुसार, नौकरी खत्म होने के बाद आमतौर पर 60 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है। इस दौरान व्यक्ति को नई नौकरी ढूंढनी होती है या किसी दूसरी वीजा कैटेगरी में जाना होता है। अगर ऐसा नहीं होता, तो उसे अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है। यह 60 दिन का समय आखिरी सैलरी मिलने से नहीं, बल्कि नौकरी के अंतिम दिन से गिना जाता है। इसलिए कई बार लोगों को बहुत जल्दी निर्णय लेने पड़ते हैं।

End of Feed