GTL Infra Share Price: पांच रुपये से कम के इस स्टॉक ने दिया जोरदार रिटर्न, देखते ही देखते 50 हजार का निवेश बना 250000

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 7, 2024, 03:01 PM IST

GTL Infra Share Price: यह बीएसई पर 5 फीसदी की गिरावट के साथ 2.05 रुपये पर बंद हुआ था। उसके बाद से यह लगातार हर दिन 5 फीसदी की बढ़त के साथ अपर सर्किट को हिट करता रहा है। एक महीने में शेयर में 178.52 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

GTL Infra Share Price: टेलीकॉम टावर कंपनी जीटीएल इंफ्रा ने निवेशकों का पैसा सिर्फ 17 दिनों में दोगुना कर दिया है। 13 जून 2024 को यह बीएसई पर जीटीएल इंफ्रा का शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ 2.05 रुपये पर बंद हुआ था। उसके बाद से यह लगातार हर दिन 5 फीसदी की बढ़त के साथ अपर सर्किट को हिट करता रहा है। 5 जुलाई 2024 को यह स्टॉक 4.15 रुपये पर बंद हुआ। इसका मतलब है कि निवेशकों का पैसा सिर्फ 17 कारोबारी दिनों में दोगुना हो गया है। विदेशी निवेशकों के साथ-साथ एलआईसी, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े निवेशकों ने इस शेयर में निवेश किया है।

GTL Infrastructure stock

जीटीएल इंफ्रा शेयर प्राइस

जीटीएल इंफ्रा के शेयरों में इस साल अब तक 205.15 फीसदी की तेजी आई है। 5 जुलाई 2024 को कंपनी के शेयर बीएसई पर 4.15 पर ओपन हुआ। बीएसई पर शेयर ने 4.15 रुपये के हाई और 4.15 रुपये के लो लेवल को टच किया। कंपनी के शेयर बीएसई पर 4.15 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 3.96 रुपये से 4.80 फीसदी अधिक है।

End of Feed