GST Rate Cut से नवरात्रि में रिकॉर्ड तोड़ सेल, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, खूब बिके एसी, टीवी, फ्रिज से लेकर कार तक

Sale: नवरात्रि के दौरान वाहन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और वस्तुओं की प्रमुख कंपनियों ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। उद्योग से मिले आंकड़ों के अनुसार, हालिया जीएसटी कटौती ने इस वृद्धि में अहम भूमिका निभाई। 22 सितंबर से नई कर दरें लागू होते ही उपभोक्ता वस्तुओं, घरेलू उपकरणों और वाहनों की कीमतें घटीं, जिससे मांग में तेज उछाल आया।

Sale : देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत नवरात्र से होते ही उपभोक्ता बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली है। वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों की प्रमुख कंपनियों ने नवरात्रि के दौरान रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की है। उद्योग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार यह बिक्री पिछले कई वर्षों के मुकाबले सर्वाधिक रही है। इसमें हाल ही में लागू किए गए वस्तु एवं सेवा कर (GST) में कटौती का भी बड़ा योगदान माना जा रहा है।

Navratri sales, festive season sales, GST rate cut

त्योहारी सीजन में बिक्री का बड़ा धमाका: नवरात्र में वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक्स और उपभोक्ता वस्तुओं की रिकॉर्ड खरीदारी (तस्वीर-istock)

जीएसटी दरों में कटौती ने बढ़ाया उपभोक्ता विश्वास

22 सितंबर से लागू की गई नई और घटाई गई जीएसटी दरों ने उपभोक्ताओं को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया है। वाहन, उपभोक्ता वस्तुएं, एयर कंडीशनर और घरेलू उपकरण जैसे उत्पाद अब पहले से सस्ते हो गए हैं, जिससे मांग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। कंपनियों का कहना है कि जैसे ही नई दरें लागू हुईं, बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई और बिक्री में जोरदार उछाल आया।

End of Feed