GST 'मेरा बिल' योजना लांच,अपलोड कर जीतिए एक करोड़ का पुरस्कार,इस ऐप का करना होगा यूज

GST Mera Bill Scheme Launch, August Collection: 'मेरा बिल, मेरा अधिकार' योजना के तहत हर महीने 810 लकी ड्र होंगे। हर तिमाही में दो बंपर लकी ड्रॉ होंगे।ग्राहक अपने जीएसटी बिल ऐप के जरिए अपलोड करके इस योजना में शामिल हो सकते हैं और लकी ड्रॉ के जरिए पुरस्कार जीत सकते हैं।

GST Mera Bill Scheme Launch, August Collection: केंद्र सरकार ने जीएसटी पुरस्कार योजना के तहत 'मेरा बिल, मेरा अधिकार' स्कीम शुक्रवार को लांच कर दिाया है। स्कीम के तहत लोगों को कैश पुरस्कार मिलेंगे, लेकिन इसके लिए खरीदारी पर जीसएटी बिल लेना अनिवार्य होगा। फिलहाल यह योजना छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू की गई। केंद्र और राज्यों ने इस साल के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 30 करोड़ रुपये का फंड तय किया है। योजना के तहत हर महीने 810 लकी ड्ऱ़ॉ निकाले जाएगे। और तिमाही पर दो बंपर ड्रॉ निकाले जाएंगे।

gst bill

जीएसटी स्कीम लांच

एक करोड़ का पुरस्कार

सरकार ने शुक्रवार को असम, गुजरात और हरियाणा राज्यों तथा पुडुचेरी, दादरा नगर हवेली और दमन-दीव केंद्र शासित प्रदेशों में एक सितंबर से पायलट आधार पर 'मेरा बिल, मेरा अधिकार' योजना शुरू की।इस योजना के तहत हर महीने 810 लकी ड्रा होंगे। हर तिमाही में दो बंपर लकी ड्रॉ होंगे।ग्राहक अपने जीएसटी बिल ऐप के जरिए अपलोड करके इस योजना में शामिल हो सकते हैं और लकी ड्रॉ के जरिए पुरस्कार जीत सकते हैं। मासिक ड्रॉ में 800 लोगों को 10,000 रुपये का पुरस्कार और 10 लोगों को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक तिमाही में एक करोड़ रुपये का एक बंपर ड्रा होगा। इस दौरान हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि योजना के लिए मोबाइल ऐप को अब तक 50,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि 'मेरा बिल, मेरा अधिकार' जीएसटी लकी ड्रॉ छह राज्यों में पायलट आधार पर शुरू किया जा रहा है और पुरस्कार राशि में केंद्र तथा राज्य समान रूप से योगदान करेंगे।

1.60 लाख करोड़ पहुंचा कलेक्शन

इस मौके पर मल्होत्रा ने बताया कि जीएसटी से नागरिकों, ग्राहकों और सरकारों को फायदा हुआ है। राजस्व हर महीने बढ़ रहा है और केंद्र तथा राज्य यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आए हैं कि जीएसटी के तहत कर दरें कम हों।'उन्होंने कहा कि आज औसत जीएसटी दर 12 प्रतिशत है, जबकि इसकी पेशकश के वक्त इसके 15 प्रतिशत रहने का अनुमान था।चालू वित्त वर्ष में हर महीने औसत जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपये रहा है। जहां तक अगस्त में कलेक्शन की बात है तो जीएसटी राजस्व अगस्त 2023 में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ा। है।

End Article
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

End of Feed