GST April 2025: इतना कलेक्शन कभी नहीं हुआ, अप्रैल में GST ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड; सिर्फ एक महीने में 2.37 लाख करोड़ रुपये मिले

GST April 2025: अप्रैल 2025 में देश ने GST संग्रह के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए ₹2.37 लाख करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। घरेलू और आयातित वस्तुओं दोनों से आय में तेज वृद्धि हुई है, जिससे यह जीएसटी लागू होने के बाद का सबसे ऊंचा मासिक आंकड़ा बन गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • घरेलू लेनदेन से राजस्व में 10.7% की वृद्धि
  • आयात पर जीएसटी संग्रह 20.8% बढ़कर ₹46,913 करोड़
  • कुल रिफंड भुगतान ₹27,341 करोड़, जो 48.3% अधिक

GST collection record: केंद्र सरकार को अप्रैल 2025 में माल एवं सेवा कर (GST) के रूप में 2.37 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन मिला, जो पिछले साल की तुलना में 12.6% की बढ़त को दर्शाता है। यह जीएसटी लागू होने के बाद का अब तक का सबसे अधिक किसी महीने का कलेक्शन है।

gst collection in april 2025

अप्रैल 2025 का जीएसटी कलेक्शन डेटा।

पिछले साल अप्रैल 2024 में जीएसटी कलेक्शन 2.10 लाख करोड़ रुपये रहा था, जबकि मार्च 2025 में यह 1.96 लाख करोड़ रुपये था। अप्रैल 2025 में घरेलू लेनदेन से मिले रेवेन्यू में 10.7% की बढ़ोतरी हुई और यह करीब 1.9 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं, इंपोर्ट्स गुड्स से जीएसटी कलेक्शन 20.8% बढ़कर 46,913 करोड़ रुपये हो गया।

End of Feed