बिजनेस

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक 50 रु से कम में ट्रेड करने वाला स्मॉल-कैप स्टॉक फंडरेजिंग और अधिग्रहण पर करेगा विचार

Stocks Under Rs50: ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक ने 7 मई को बोर्ड मीटिंग तय की है जिसमें कंपनी फंड जुटाने और अधिग्रहण के नए अवसरों पर चर्चा करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने अमेरिका में एक बड़ा हेल्थटेक डील पूरा किया है और भारत में नया OMS प्रोजेक्ट शुरू किया है।

Image

₹50 से कम का स्मॉल-कैप स्टॉक।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Stocks Under Rs50: सॉफ्टवेयर और हेल्थटेक सेक्टर में काम करने वाली स्मॉल-कैप कंपनी ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस ने आगामी 7 मई, 2025 को बोर्ड मीटिंग तय की है। इस मीटिंग में कंपनी फंडरेजिंग के विकल्पों और संभावित अधिग्रहणों पर विचार करेगी, जो भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो सकते हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वह इक्विटी शेयर, कन्वर्टिबल वारंट, प्रेफरेंशियल इश्यू, या क्यूआईपी जैसे विभिन्न माध्यमों से फंड जुटाने के विकल्पों पर विचार करेगी। इसके लिए जरुरी नियामकीय मंजूरी भी ली जाएगी। यदि आवश्यक हुआ, तो कंपनी इस प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी के लिए ईजीएम या पोस्टल बैलट भी आयोजित कर सकती है।

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस को हाल ही में पिनेकल हॉस्पिटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से एक वर्क ऑर्डर मिला है, जिसके तहत विशाखापट्टनम स्थित हॉस्पिटल में उनका आउट पेशेंट मैनेजमेंट सिस्टम (OMS) लागू किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने अमेरिका में स्थित एक प्रतिष्ठित क्लाइंट के साथ 3.20 मिलियन डॉलर का हेल्थकेयर एआई प्रोजेक्ट भी सफलतापूर्वक पूरा किया है।

शेयर बाजार में प्रदर्शन

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक के शेयर बुधवार को 1.79% की गिरावट के साथ ₹17.11 के उच्च स्तर और ₹16.32 के निचले स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुए। बीते तीन महीनों में इस स्टॉक में 58.50% की गिरावट आई है और सालभर में यह 62.51% तक लुढ़क चुका है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article