बिजनेस

स्टैंडर्ड कैपिटल ने 900 करोड़ के NCD किए जारी, 1 रुपये से कम कीमत वाले स्मॉल-कैप शेयर पर निवेशकों की नजर

Penny Stock under Rs 1: Standard Capital ने ₹900 करोड़ के NCDs जारी करने की घोषणा की है, जिससे उसका ₹1 से कम कीमत वाला शेयर शुक्रवार को निवेशकों के फोकस में रहेगा। इश्यू को पांच भागों में विभाजित किया गया है और यह 2030 तक मेच्योर होगा।

Image

Standard Capital का बड़ा ऐलान

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ₹900 करोड़ तक के NCDs पांच सीरीज में जारी होंगे
  • शेयर कीमत ₹0.46 पर, लेकिन बड़ा कॉर्पोरेट मूव
  • मेच्योरिटी डेट: 30 मई, 2030

Penny Stock under Rs 1: 1 रुपये से कम कीमत वाला स्मॉल-कैप पेनी स्टॉक स्टैंडर्ड कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड एक बार फिर चर्चा में है। कंपनी ने बुधवार को ₹900 करोड़ के Secured, Unlisted, Unrated, Redeemable Non-Convertible Debentures (NCDs) जारी करने की घोषणा की, जिससे शुक्रवार के ट्रेडिंग सत्र में इसके शेयरों पर निवेशकों की खास नज़र रहेगी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 30 अप्रैल को आयोजित बोर्ड मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। NCDs को निजी प्लेसमेंट के ज़रिए जारी किया जाएगा, जिनका फेस वैल्यू ₹1,00,000 प्रति डिबेंचर होगा।

बुधवार को स्टैंडर्ड कैपिटल का शेयर 2.13% गिरकर ₹0.46 प्रति शेयर पर बंद हुआ था।

डिबेंचर इश्यू का स्ट्रक्चर – पांच सीरीज में होगा वितरण

स्टैंडर्ड कैपिटल द्वारा प्रस्तावित डिबेंचर इश्यू को पांच सीरीज में विभाजित किया गया है। सीरीज़ I के तहत ₹250 करोड़ तक के 25,000 डिबेंचर जारी किए जाएंगे, जबकि सीरीज़ II में ₹200 करोड़ तक के 20,000 डिबेंचर शामिल होंगे। इसके अलावा, सीरीज़ III में ₹130 करोड़ तक के 13,000 डिबेंचर और सीरीज़ IV में ₹170 करोड़ तक के 17,000 डिबेंचर जारी किए जाएंगे। सभी सीरीज 30 मई, 2030 को मेच्योर होंगी, यानी निवेशकों को उस दिन भुगतान प्राप्त होगा। यह वितरण संरचना कंपनी की फंड जुटाने की दीर्घकालिक रणनीति को दर्शाता है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article