GST Collection: अगस्त में 14.8% बढ़ी सरकार की कमाई, आयात से टैक्स में बंपर उछाल

अगस्त में सरकार की कमाई में 14.8% की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त में GST Collection करीब 2 लाख करोड़ रहा है। इस बार सबसे बड़ा उछाल आयात से मिलने वाले टैक्स में देखने को मिला है।

GST Collection : अगस्त 2026 में देश का Gross GST Collection 14.8% बढ़कर करीब ₹2 लाख करोड़ पहुंच गया। GST से सरकार की कमाई में यह तेज बढ़ोतरी मुख्य रूप से आयात से मिलने वाले टैक्स (Import Tax) में जोरदार उछाल की वजह से हुई। हालांकि, टैक्स कलेक्शन के साथ ही रिफंड में भी 68% की बड़ी बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद Net GST Collection करीब ₹1.68 लाख करोड़ रहा। अगस्त में ग्राॅस GST कलेक्शन में सालाना आधार पर 14.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

GST Collection August 2026

घरेलू कारोबार से ₹1.37 लाख करोड़ से ज्यादा

अगस्त में घरेलू ट्रांजेक्शन से GST रेवेन्यू 9.3% बढ़कर ₹1.37 लाख करोड़ से ज्यादा रहा। यानी देश के भीतर वस्तुओं और सेवाओं की खरीद-बिक्री से सरकार को पिछले साल अगस्त के मुकाबले ज्यादा GST मिला। वहीं, आयात से GST रेवेन्यू में 29% की जोरदार बढ़ोतरी हुई और यह ₹62,604 करोड़ पहुंच गया।

End of Feed