GST @10: टैक्स कलेक्शन ही नहीं, अब AI से कर चोरी पर लगेगी लगाम, जल्द मिलेगा रिफंड

GST लागू होने के 10 साल पूरे होने वाले हैं। एक दशक में काफी बदलाव हुए हैं। अब सरकार इस टैक्स व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एआई इस्तेमाल पर जोर दे रही है।

देश में जीएसटी (GST) लागू हुए 10 साल होने वाले हैं। अब सरकार का मकसद सिर्फ टैक्स इकट्ठा करना नहीं है। सरकार अब एआई (AI- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से टैक्स चोरी रोकने, कारोबारियों को जल्दी रिफंड देने और टैक्स की पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने पर ध्यान दे रही है। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे और मझोले व्यापारियों (MSMEs) के लिए टैक्स के काम को आसान और सस्ता बनाना है, साथ ही टैक्स चोरी को पूरी तरह से रोकना है।

GST

जीएसटी

सरकार जीएसटी, आयकर और सीमा शुल्क के डेटाबेस को आपस में जोड़ रही है ताकि जोखिम का बेहतर आकलन किया जा सके, कर चोरी की पहचान आसान हो और मैन्युअल हस्तक्षेप कम किया जा सके। साथ ही एआई और डेटा विश्लेषण के जरिये अनुपालन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और दक्ष बनाया जा रहा है।

End of Feed