Q3 Result: बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल FMCG कंपनी GRM Overseas ने दिसंबर तिमाही (Q3 FY2025) के अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने इस तिमाही में ₹13.54 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। सालाना आधार पर (YoY) FY2024 की समान तिमाही में कंपनी ने ₹15.49 करोड़ का मुनाफा कमाया था, यानी इस साल इसमें गिरावट आई है। वहीं तिमाही आधार (QoQ) पर पिछली तिमाही (Q2 FY2025) में ₹9.19 करोड़ का लाभ था, जिससे यह 40% अधिक है।
GRM Overseas Share
इसके राजस्व में इस तिमाही में ₹371.24 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹382.43 करोड़ से कम है। कुल खर्च दिसंबर 2023 तिमाही में ₹53.3 करोड़ था, जो इस बार घटकर ₹52.4 करोड़ रह गया।
GRM Overseas शेयर प्रदर्शन
यह BSE SmallCap Index का हिस्सा है। 14 फरवरी को शेयर ने ₹238 पर खुलकर ₹243 का उच्च स्तर छुआ लेकिन बाद में गिरकर ₹237.65 पर कारोबार कर रहा था। 1 साल में शेयर ने 36% का रिटर्न दिया वहीं 2 और 3 साल की अवधि में शेयर में क्रमशः 25% और 64% की गिरावट आई। जबकि 5 साल में निवेशकों को 2067% का जबरदस्त रिटर्न मिला। BSE के अनुसार कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹1,423.80 करोड़ है।
GRM Overseas क्या करती है?
GRM Overseas ब्रांडेड और नॉन-ब्रांडेड बासमती चावल के प्रसंस्करण, मिलिंग और मार्केटिंग का काम करती है। इसका कारोबार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक फैला हुआ है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
