GRM Overseas Share Price: जीआरएम ओवरसीज एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिसके साथ अब सलमान खान का नाम जुड़ गया है। जीआरएम ओवरसीज ब्रांडेड और नॉन-ब्रांडेड बासमती चावल की मिलिंग, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग करती है। सलमान खान का नाम जीआरएम ओवरसीज के साथ जुड़ने के बाद इसके शेयर में सोमवार को 8% से अधिक की तेजी आई। हालांकि आज मंगलवार को कंपनी का शेयर दबाव में है। करीब सवा 10 बजे BSE पर जीआरएम का शेयर 5.20 रु या 2 फीसदी की गिरावट के साथ 255.40 रु पर है।
ये भी पढ़ें -
क्या है जीआरएम ओवरसीज का प्लान
जीआरएम ओवरसीज ने गेहूं आटा बाजार में बदलाव लाने की अपनी पहल के तहत, 10X क्लासिक चक्की फ्रेश आटा अभियान के तहत सलमान खान को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
जीआरएम ओवरसीज के एमडी अतुल गर्ग ने कहा है कि हम अपने नए ब्रांड एंबेसडर सलमान खान के सहयोग से 10X क्लासिक चक्की फ्रेश आटा के लिए एक महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत करेंगे। भारत में एफएमसीजी कंपनियों में से एक के रूप में, हम उद्योग को आगे बढ़ाने में इनोवेशन और क्वालिटी के महत्व को पहचानते हैं, खासकर पैकेज्ड स्टेपल बाजार में।"
कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस
- बीते 5 दिनों में जीआरएम ओवरसीज का शेयर 15 फीसदी से अधिक चढ़ा है
- हालांकि एक महीने में इसका पॉजिटिव रिटर्न 11.25 फीसदी रहा है
- 6 महीनों में ये 2.15 फीसदी ही ऊपर चढ़ पाया है
- 2025 में अब तक ये शेयर 27 फीसदी मजबूत हुआ है
- 1 साल में शेयर की कीमत 80 फीसदी उछली है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
