Greenzo Energy EODev Partnership: ग्रीनजो एनर्जी ने फ्रांस के EODev के साथ की साझेदारी, भारत में लॉन्च करेगा हाइड्रोजन जनरेटर

Greenzo Energy EODev Partnership: ग्रीनजो एनर्जी इंडिया लिमिटेड (GEIL), भारत की 100% मेड इन इंडिया एल्कलाइन इलेक्ट्रोलाइजर्स की एकमात्र निर्माता कंपनी ने भारत और नेपाल में EODev के GEH2 हाइड्रोजन फ्यूल सेल पावर जनरेटर लॉन्च करने के लिए फ्रांस के EODev (एनर्जी ऑब्जर्वर डेवलपमेंट्स) के साथ साझेदारी की है।

Greenzo Energy EODev Partnership: ग्रीनजो एनर्जी इंडिया लिमिटेड (GEIL), भारत की 100% मेड इन इंडिया एल्कलाइन इलेक्ट्रोलाइजर्स की एकमात्र निर्माता कंपनी ने भारत और नेपाल में EODev के GEH2 हाइड्रोजन फ्यूल सेल पावर जनरेटर लॉन्च करने के लिए फ्रांस के EODev (Energy Observer Developments) के साथ साझेदारी की है। ग्रीनजो एनर्जी कृषि, टेलीकॉम और ट्रांस्पोर्टेशन जैसे क्षेत्रों में EODev के एमिशन फ्री-जनरेटर का वितरण और रखरखाव करेगी। इस जनरेटर का उद्देश्य डीजल-आधारित सिस्टम को बदलना है, जिससे फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता कम होगी और भारत के नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन में योगदान होगा। इस उद्यम को अपने पहले वर्ष में $10 मिलियन का व्यवसाय उत्पन्न करने का अनुमान है।

Greenzo Energy EODev Partnership

Greenzo Energy EODev Partnership

EODev के साथ साझेदारी करने पर गर्व

ग्रीनजो एनर्जी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप अग्रवाल ने कहा, "हमें दक्षिण एशिया में टोयोटा फ्यूल सेल पावर हाइड्रोजन जनरेटर लाने के लिए EODev के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। यह साझेदारी फॉसिल फ्यूल को सस्टेनबल अलर्टेनेटिव से बदलने की दिशा में एक महत्वूर्ण कदम है। इससे न केवल एक स्वस्थ वातावरण मिलेगा बल्कि यह भारतीय उद्योगों के लिए पर्याप्त राजस्व अवसर भी खोलेगा।" उन्होंने आगे कहा, "हमें एक कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद चुना गया, जिसने हमारी गहन तकनीकी विशेषज्ञता, व्यापक नेटवर्क, उत्पाद की गहन समझ और कुशल रखरखाव सेवा प्रदान करने की क्षमता को उजागर किया है।"

End of Feed