नए साल से पहले कमाई करने का बंपर मौका, नवंबर-दिसंबर में आएंगे ₹35,000 करोड़ के IPO

अगर आप आईपीओ से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। आईपीओ का क्रेज निवेशकों में एक बार फिर बढ़ता जा रहा है ऐसे में अगर आप आईपीओ से कमाई के मौके तलाश रहे हैं तो नए साल से पहले आने वाले 2 महीने आपके लिए बेहद खास रह सकते हैं। आइए जानते हैं इन दिनों में कौन कौन से आईपीओ आएंगे?

घरेलू शेयर बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। निफ्टी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब है और निवेशकों का भरोसा मजबूत दिख रहा है। इसी उत्साह के बीच आईपीओ (IPO) मार्केट) भी नए दौर के लिए तैयार है। सितंबर और अक्टूबर में कई कंपनियों ने शेयर बाजार में शानदार डेब्यू किया था और अब भी कई कंपनियां अपने आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। नवंबर-दिसंबर में लगभग पांच कंपनियां कुल 35,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही हैं।

Ipo Allotment

इस लिस्ट में भारत के कुछ प्रमुख कंज्यूमर और फिनटेक ब्रांड्स शामिल हैं, जैसे Lenskart, Groww, Pine Labs, ICICI Prudential AMC और boAt। हाल ही में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और टाटा कैपिटल जैसी बड़ी कंपनियों ने मिलकर 27,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे। इन सफल लिस्टिंग ने बड़े आईपीओ में निवेशकों की दिलचस्पी को फिर से जगाया है।

End of Feed