GPT Healthcare IPO: आईएलएस हॉस्पिटल्स ब्रांड नाम से अस्पताल चलाने वाली जीपीटी हेल्थकेयर लिमिटेड का आईपीओ (IPO) 22 फरवरी को खुलेगा। आईपीओ के लिए शेयर बाजार नियामक सेबी के पास जमा दस्तावेज के अनुसार, बड़े (एंकर) निवेशक एक दिन पहले यानी 21 फरवरी को शेयर खरीद के लिए बोली लगा सकेंगे। आईपीओ 26 फरवरी को बंद होगा। आईपीओ में 40 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्राइवेट इक्विटी कंपनी बनयानट्री ग्रोथ कैपिटल 2.6 करोड़ शेयर की बिक्री ओएफएस के जरिए करेगी।
22 फरवरी को खुलेगा जीपीटी हेल्थकेयर का आईपीओ
ये भी पढ़ें -
कुल कितने हॉस्पिटल हैं जीपीटी हेल्थकेयर के पास
कोलकाता की जीपीटी हेल्थकेयर में 2.6 करोड़ शेयर या 32.64 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली बनयानट्री कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रही है। कोलकाता में 2000 में आठ बिस्तरों के अस्पताल से शुरुआत करने वाली जीपीटी हेल्थकेयर 561 बिस्तरों की कुल क्षमता के साथ विभिन्न सुविधाओं वाले चार अस्पताल चलाती है।
कैसे रहे कंपनी के वित्तीय नतीजे
बीते वित्त वर्ष (2022-23) में कंपनी की कुल आय 7.11 प्रतिशत बढ़कर 366.73 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 342.40 करोड़ रुपये थी। कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2022-23 में घटकर 39.01 करोड़ रुपये रह गया, जो 2021-22 में 41.66 करोड़ रुपये था।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
