70 लाख मोबाइल नंबर से चल रहा था साइबर फ्रॉड का खेल, 900 करोड़ के हेर-फेर पर थी नजर

Government Suspend 70 Lakhs Mobile Number : साइबर अपराध और फाइनेंशियल फ्रॉड में शामिल 70 लाख मोबाइल कनेक्शन अब तक काट दिए गए हैं।एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि धोखाधड़ी के लगभग 900 करोड़ रुपये बचाए गए हैं।

Government Suspend 70 Lakhs Mobile Number To Control Fraud:सरकार ने डिजिटल धोखाधड़ी पर रोक लगाने के मकसद से साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल 70 लाख मोबाइल नंबर निलंबित कर दिए हैं। और करीब 900 करोड़ रुपये के फ्रॉड को रोका गया है। बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए सरकार आने वाले समय में निगरानी बढ़ाने से लेकर दूसरे कई सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। इसके लिए साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय करने पर खास तौर से जोर रहेगा।

sim block

सरकार की सख्त कार्रवाई

3.5 लाख लोगों को फायदा

वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय साइबर सुरक्षा और बढ़ते डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी से संबंधित मुद्दों पर एक बैठक के बाद बताया कि बैंकों को इस संबंध में व्यवस्था और प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए कहा गया है। डिजिटल इंटेलिजेंस मंचों के माध्यम से दर्ज साइबर अपराध और फाइनेंशियल फ्रॉड में शामिल 70 लाख मोबाइल कनेक्शन अब तक काट दिए गए हैं।एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि धोखाधड़ी के लगभग 900 करोड़ रुपये बचाए गए हैं, जिससे 3.5 लाख पीड़ितों को लाभ हुआ है।

End of Feed