19 दिन में सरकार ने बेच दिए 13 लाख से अधिक 5 किलो वाले LPG सिलेंडर, PNG कनेक्शन में भी आया इतना उछाल

LPG-PNG: पश्चिम एशिया में करीब छह हफ्तों तक चले संघर्ष का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल राज्य सरकारों के साथ मिलकर वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटी हैं।

LPG-PNG: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते पैदा हुए ईंधन संकट के बीच भारत सरकार ने गैस आपूर्ति को लेकर बड़ा प्रबंधन किया है। इसी रणनीति का असर अब आंकड़ों में दिखने लगा है। पिछले 19 दिनों में देशभर में 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री 13 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शनों में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

5kg LPG cylinder

5KG वाले LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा बयान।

13 लाख से ज्यादा 5 किलो के सिलेंडर बेचे गए

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 23 मार्च से अब तक 13 लाख से ज्यादा 5 किलो के सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। खास बात यह है कि इनकी रोजाना बिक्री 1 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर चुकी है। ये छोटे सिलेंडर खासतौर पर प्रवासी मजदूरों और कम आय वर्ग के लोगों के लिए राहत साबित हो रहे हैं, जिन्हें सब्सिडी वाले कनेक्शन उपलब्ध नहीं हैं।

End of Feed