बिजनेस

Food Processing Sector: फूड प्रोसेसिंग सेक्टर पर सरकार का खास फोकस, ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए कर रही प्रयास

Food Processing Sector: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम एक-दूसरे के साथ सहयोग करने तथा विचारों के साथ-साथ नई प्रौद्योगिकियों को साझा करने का अवसर प्रदान करता है।

Image

फूड प्रोसेसिंग सेक्टर पर खास फोकस

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • फूड प्रोसेसिंग पर सरकार का फोकस
  • ग्रोथ को देगी बढ़ावा
  • वर्ल्ड फूड इंडिया-2024 का हुआ उद्घाटन

Food Processing Sector: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को कहा कि सरकार इस क्षेत्र में वृद्धि को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है क्योंकि यह किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ‘वर्ल्ड फूड इंडिया-2024’ के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री पासवान ने भरोसा दिलाया कि सरकार इस महत्वपूर्ण क्षेत्र को आगे बढ़ाने, भ्रामक विज्ञापनों और कर दरों जैसी चुनौतियों से निपटने और कारोबारी सुगमता सुनिश्चित करने के लिए और कदम उठाएगी।

ये भी पढ़ें -

90 से अधिक देश भाग ले रहे

यह कार्यक्रम 19 से 22 सितंबर तक आयोजित होगा और इसमें 90 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। पासवान ने कहा, “भारत एक ऐसा अवसर लेकर आया है, जहां हम मिलकर काम कर सकते हैं।’’ पासवान ने कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम एक-दूसरे के साथ सहयोग करने तथा विचारों के साथ-साथ नई प्रौद्योगिकियों को साझा करने का अवसर प्रदान करता है।

बर्बादी को कम करने की आवश्यकता

मंत्री ने खाद्य प्रसंस्करण स्तर को बढ़ाकर बर्बादी को कम करने की आवश्यकता के बारे में भी बात की। उन्होंने 50 विकिरण केंद्र और 100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित करने की घोषणा की। इस मौके पर केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र पर काफी जोर दिया है।

ब्रांड और पैकेजिंग के महत्व का जिक्र

पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए ब्रांड और पैकेजिंग के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे आगे आएं और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उद्यम लगाएं तथा रोजगार देने वाला बनें। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article