Hero MotoCorp Share Price Target: गुरुवार को हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में मजबूती आई है। BSE पर कंपनी का शेयर 40.75 रु या 0.68 फीसदी की मजबूती के साथ 6,005.55 रु पर बंद हुआ। बुधवार को ये 5964.80 रु पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 6058.90 रु तक ऊपर गया, जबकि नीचे की ओर 2925 रु तक फिसला। अब हीरो मोटोकॉर्प के लिए क्या रखें रणनीति, आगे जानिए एक्सपर्ट की राय।
ये भी पढ़ें -
हीरो मोटोकॉर्प का टार्गेट कितना (Hero MotoCorp Share Price Target)
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट सनी अग्रवाल ने हीरो मोटोकॉर्प को खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने शेयर के लिए 6700 रुपये का टार्गेट दिया है। साथ ही इस टार्गेट के लिए 1 साल की अवधि भी बताई है। 6700 रु के टार्गेट के लिए ये शेयर 11.5 फीसदी फायदा करा सकता है।
अग्रवाल के अनुसार 3 से 6 महीने के लिए ये शेयर और भी सही है। उनके मुताबिक शेयर में वैल्युएशन सस्ती है, जिसकी वजह से इसमें खरीदारी की जा सकती है।
कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन
- बीते 5 दिन में ये शेयर 3.5 फीसदी ऊपर गया है
- एक महीने में शेयर में 15.8 फीसदी की तेजी आई है
- 6 महीनों में ये 32.3 फीसदी मजबूत हुआ है
- 2024 में अब तक शेयर 46 फीसदी चढ़ा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
