ई-कॉमर्स कंपनियों पर सरकार का चाबुक, डिस्काउंट के नाम पर गुमराह किया तो खैर नहीं

नए साल में जब आप किसी E-Commerce प्लेटफॉर्म पर कोई सामान खरीदेंगे, तो सिर्फ बड़ा डिस्काउंट देखकर फैसला करना मुश्किल होगा, कंपनी को उस ऑफर और प्रोडक्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साफ तौर पर बतानी पड़ेगी।

फेस्टिव सेल से ठीक पहले सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर शिकंजा कस दिया है। ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने E-Commerce कंपनियों के लिए नए नियम लागू करने की तैयारी कर ली है। इन नियमों का मकसद ग्राहकों को फर्जी डिस्काउंट, गुमराह करने वाले सर्च रिजल्ट, छिपी फीस और Dark Patterns जैसी चालों से बचाना है। नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। इसके बाद E-Commerce कंपनियों को प्रोडक्ट की कीमत से लेकर रिटर्न, रिफंड और डेटा इस्तेमाल तक कई मामलों में ज्यादा पारदर्शिता बरतनी होगी।

E-commerce sales

Dark Patterns पर भी सरकार की सख्ती

डिस्काउंट दिखाया तो पुरानी कीमत भी बतानी होगी

नए नियमों के तहत किसी प्रोडक्ट पर डिस्काउंट दिखाने वाली कंपनी को पुरानी और नई दोनों कीमतें बतानी होंगी। खास बात यह है कि पुरानी कीमत मनमाने तरीके से तय नहीं की जा सकेगी। इसके लिए पिछले 30 दिनों में उस प्रोडक्ट की सबसे कम कीमत को आधार बनाना होगा। इससे ऐसे डिस्काउंट पर लगाम लग सकती है, जिसमें पहले कीमत बढ़ाकर बाद में भारी छूट दिखाकर ग्राहक को ज्यादा बचत का एहसास कराया जाता है।

End of Feed