निर्यात को डूबने से बचाएगी सरकार, पश्चिम एशिया संकट के बीच एक्सपोर्टर्स के लिए बीमा समर्थन योजना लाने पर विचार

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और संघर्ष के कारण भारतीय निर्यातकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सप्लाई चेन में बाधा और बढ़ते जोखिम को देखते हुए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिया है कि सरकार निर्यातकों के लिए एक विशेष बीमा समर्थन योजना (Insurance Support Scheme) लाने पर विचार कर रही है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बीच निर्यातकों को मदद देने के लिए सरकार बीमा समर्थन जैसी नई योजनाएं शुरू करने की संभावना तलाश रही है।

Piyush Goyal

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Photo: X handle/@PiyushGoyalOffc)

भाषा (पीटीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गोयल ने संवाददाताओं से कहा कि इस संबंध में निर्यात ऋण गारंटी देने वाली इकाई ईसीजीसी और अन्य विभागों के साथ परामर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हम निर्यातकों की मदद के लिए बीमा समर्थन जैसी कुछ नई योजनाएं विकसित करने पर भी विचार कर रहे हैं... इस बारे में ईसीजीसी और अन्य विभागों से चर्चा की जा रही है।" उन्होंने कहा कि एक अंतर-मंत्रालयी समूह पश्चिम एशिया संकट से जुड़े घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और निर्यातकों के साथ लगातार संपर्क में है।

End of Feed