Form 16 की जगह अब Form 130 मिलेगा, नौकरीपेशा लोग जान लें आपके लिए क्या बदला?

1 अप्रैल 2026 से लागू हुए नए आयकर नियमों के तहत, फॉर्म 16 को अब 'फॉर्म 130' से बदल दिया गया है। इसी के साथ नौकरीपेशा लोगों के लिए कई बड़े बदलाव पेश किए गए हैं।

1 अप्रैल 2026 से, आयकर नियम 2026 के तहत Form 16 का नाम बदलकर Form 130 कर दिया गया है। हालांकि, समझने की जरूरत है कि नए Form 130 (पहले Form 16) में किए गए बदलाव मुख्य रूप से संरचनात्मक हैं। यानी इसमें फॉर्म का नाम बदला गया है और रिपोर्टिंग फॉर्मेट को अपडेट किया गया है, जबकि टैक्स देनदारी (Tax Liability) की गणना के तरीके में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सैलरीड कर्मचारियों को उनके TDS (Tax Deducted at Source) की जानकारी देने के लिए अभी तक Form 16 दिया जाता था, जो कि अब नए नाम Form 130 के रूप में जारी किया जाएगा। इस आर्टिकल में आपको Form 130 को लेकर ही 5 बड़े बदलाव बता रहे हैं-

Form 130

Form 16 की जगह अब Form 130 मिलेगा (Photo: iStock)

TDS से जुड़ी स्पष्ट जानकारियां

नए आयकर कानून के अनुरूप, Form 130 को आयकर अधिनियम 2025 (Sections 392/395) के तहत लागू किया गया है, जो पहले इस्तेमाल होने वाले Form 16 की जगह लेगा। यह बदलाव केवल नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे नए टैक्स सिस्टम के ढांचे के अनुसार तैयार किया गया है, ताकि सैलरीड कर्मचारियों की आय और TDS से जुड़ी जानकारी को अधिक व्यवस्थित और डिजिटल रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

End of Feed