टैक्सपेयर्स के लिए खुशखबरी! अब दिनों में नहीं, घंटों में आता है ITR रिफंड

15 सितंबर, 2025 तक ITR फाइल करना जरूरी है। अगर आपने अब तक रिटर्न नहीं भरा है तो जल्दी भर लें। इसके बाद बिलेटेड ITR भरने का विकल्प रहेगा, लेकिन देरी से फाइल करने पर जुर्माना लग सकता है और रिफंड में भी देरी हो सकती है। आइए बताते हैं अगर आप आज ITR फाइल करते हैं तो कितनी देर में आपको रिफंड मिलेगा?

ITR Refund: फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब ITR-2 और ITR-3 फॉर्म भी वेबसाइट पर एक्टिव हो चुके हैं। यही वजह है कि अब बड़ी संख्या में लोग अपना ITR भर रहे हैं।

Tax Refund

Tax Refund (Pic Credit: iStock)

इस बार खास बात ये है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बहुत तेजी से रिफंड भेज रहा है। पहले जहां रिफंड आने में 20 दिन से लेकर 3-4 महीने तक लग जाते थे, अब कई मामलों में रिफंड सिर्फ 24 घंटे में या फिर 5 से 10 दिनों के अंदर आ रहा है।

End of Feed