पेट्रोल पर आई बड़ी गुड न्यूज़! एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर सरकार ने पूरी तरह खत्म की एक्साइज ड्यूटी

केंद्र सरकार ने अधिक मात्रा में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा देने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत अब E22, E25, E27 और E30 कैटेगरी के पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह से शून्य कर दिया गया है।

महंगे होते ईंधन के इस दौर में वाहनों में पेट्रोल भरवाने वाले आम नागरिकों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा एथेनॉल मिले पेट्रोल (Ethanol Blended Petrol) पर लगने वाली केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी (Central Excise Duty) को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच सरकार का यह फैसला आम उपभोक्ताओं के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों की जेब से लेकर देश के किसानों तक को मिलने वाला है।

Petrol

22% से 30% एथेनॉल वाले पेट्रोल पर अब 'Zero' टैक्स

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक और उपभोक्ता देश भारत ने ज्यादा एथेनॉल की मात्रा वाले पेट्रोल को बढ़ावा देने के लिए यह ऐतिहासिक नीति अपनाई है। सरकार के नए आदेश के मुताबिक, अब 22%, 25%, 27% और 30% एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 'Nil' यानी शून्य कर दिया गया है। बशर्ते यह ईंधन भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के नियमों और मानकों के अनुरूप तैयार किया गया हो। सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में चल रहे तनाव और ईरान युद्ध की वजह से 'होर्मुज स्ट्रेट' (Strait of Hormuz) से होने वाली गैस, पेट्रोल और डीजल की वैश्विक आपूर्ति काफी बाधित हो रही है। ऐसे संकट के समय में देश की एनर्जी सिक्योरिटी (ऊर्जा सुरक्षा) को मजबूत बनाए रखने के लिए यह नई नीति बेहद कारगर साबित होगी।

End of Feed