Real Estate News: नोएडा, ग्रेटर नोएडा में घर खरीदारों के लिए गुड न्यूज! यूपी सरकार ने 15 बिल्डरों को दी जीरो पीरियड राहत

Noida Real Estate News: नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत उत्तर प्रदेश में घर खरीदारों के लिए खुशखबरी है क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 रियल एस्टेट डेवलपर्स को प्रोजैक्ट्स पूरा करने के लिए दूसरी बार दो साल के लिए जीरो पीरियड राहत दी है।

Noida Real Estate News: उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 रियल एस्टेट डेवलपर्स को 2013 से 2015 के बीच के फेज के लिए दूसरा दो साल का जीरो अवधि बेनिफिट दिया है, जब एनजीटी द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण ओखला पक्षी अभयारण्य के 10 किमी के दायरे में निर्माण रोक दिया गया था, जबकि वेटलेंड के इको सेंसेटिव जोन का सीमांकन चल रहा था। यह छूट नोएडा में रुकी हुई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के समाधान के लिए नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत की अगुवाई में यूपी सरकार के पैनल द्वारा प्रस्तावित कई सिफारिशों में से एक है।

Noida Real Estate News

नोएडा में बिल्डरों को मिली बड़ी राहत

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पहली जीरो अवधि, दिसंबर 2023 में उन परियोजनाओं के लिए शुरू की गई, जहां कोविड महामारी के कारण निर्माण रुका हुआ था। उसने नोएडा प्राधिकरण के कुल बकाया को 8,234 करोड़ रुपये से घटाकर 1,865 करोड़ रुपये कर दिया, क्योंकि 27 डेवलपर्स, जिन्होंने राहत पैकेज को अपनाया। उसने संचयी रूप से 502 करोड़ रुपये का बकाया चुका दिया और अन्य 14 ने कुल 32 करोड़ रुपये का आंशिक भुगतान किया।

End of Feed