अब चुटकियों में ATM और UPI से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब से मिलेगी यह सुविधा?

ATM PF Withdrawal: EPFO जल्द ही खाताधारकों को ATM और UPI के जरिए सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा देने जा रहा है। आईटी सिस्टम अपग्रेड होते ही आपातकाल में तुरंत कैश मिल सकेगा।

ATM PF Withdrawal : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों खाताधारकों के लिए एक बेहद बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। सरकार और EPFO मिलकर एक ऐसी क्रांतिकारी योजना पर काम कर रहे हैं, जिसके बाद पीएफ (PF) का पैसा निकालना उतना ही आसान हो जाएगा जितना अपने बैंक खाते से पैसे निकालना होता है। जी हां, आने वाले समय में आप अपने पीएफ खाते से इमरजेंसी या जरूरत के समय एटीएम (ATM) और यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे पैसे निकाल सकेंगे। इस कदम से न केवल पीएफ निकासी की जटिल प्रक्रिया खत्म होगी, बल्कि लोगों को अपनी ही जमा पूंजी के लिए हफ्तों तक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।

ATM PF Withdrawal, EPFO, UPI PF Cashout, PF Withdrawal, Employee Provident Fund, Instant PF Claim, NPCI Integration

अब PF के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, ATM-UPI से तुरंत निकलेगा पैसा

कब से लागू होगी यह सुविधा?

श्रम मंत्रालय (Ministry of Labour) जल्द ही ऐसी सुविधा शुरू करने के अंतिम चरण में है, जिसके तहत कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के सदस्य अपने पीएफ (PF) की राशि UPI और ATM कार्ड के माध्यम से निकाल सकेंगे। यह सेवा जून के अंत से पहले शुरू किए जाने की उम्मीद है। जैसे ही नया Version 2.01 सर्वर पूरी तरह से काम करने लगेगा, EPFO के सदस्य अपने पीएफ खाते से सीधे UPI और ATM के जरिए पैसे निकाल सकेंगे। इस सुविधा की लॉन्चिंग की तैयारियां करीब पूरी हो चुकी हैं और इसे अगले कुछ दिनों में शुरू किया जा सकता है। EPFO 3.0 का उद्देश्य पीएफ से जुड़ी सेवाओं को अधिक तेज, कुशल और आसान बनाना है, साथ ही कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और नियोक्ताओं के लिए कागजी कार्रवाई को कम करना है। इस व्यवस्था के तहत पात्र सदस्य अपने पीएफ फंड को सीधे अपने आधार-लिंक्ड और बैंक-सीडेड खातों में UPI या ATM के माध्यम से ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे निकासी की प्रक्रिया तेज होगी और कागजी कार्रवाई, देरी तथा मैनुअल हस्तक्षेप में कमी आएगी। इस कदम से पारदर्शिता और जवाबदेही (transparency and accountability) बढ़ने की भी उम्मीद है।

End of Feed