बिजनेस

Good Friday 2024 Stock Market Holiday: क्या आज गुड फ्राइड के दिन खुला है शेयर बाजार, चेक करें डिटेल्स

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 29, 2024, 08:40 AM IST

Good Friday 2024 Stock Market Holiday, Good Friday ko Share Bazar Band Hai kya: यदि आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं यह खबर आपके काम की है। इस हफ्ते गुड फ्राइडे है ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या गुड फ्राइडे पर शेयर बाजार खुला रहता है?

Image

क्या गुड फ्राइड के दिन खुला है शेयर बाजार

Photo : Times Now Digital

Good Friday 2024 Stock Market Holiday, Good Friday ko Share Bazar Band Hai kya: यदि आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं यह खबर आपके काम की है। आज गुड फ्राइडे है ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या गुड फ्राइडे पर शेयर बाजार खुला (Good Friday ko Share Bazar Band Hai kya) रहता है? इस सवाल का जवाब नहीं है। शुक्रवार, 29 मार्च को गुड फ्राइडे के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा। वहीं इसके बाद शनिवार और रविवार होने से शेयर बाजार लगातार 3 दिन बंद रहेगा। इसके पहले इसी हफ्ते ही भारतीय स्टॉक मार्केट सोमवार, 25 मार्च 2024 को होली के चलते बंद था।

Good Friday 2024: कब-कब बंद रहेगा बाजार

भारत का इक्विटी मार्केट आगामी अप्रैल 2024 में शनिवार और रविवार के अलावा दो बार बंद रहेगा। इसके अलावा मई, जून, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर में शनिवार रविवार के अलावा एक-एक दिन मार्केट बंद रहेगा 2024 के नवंबर महीने के दौरान भारत का शेयर बाजार दीपावली के अवसर पर यानी की लक्ष्मी पूजन के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खोला जाएगा।

Good Friday ko Stock Market Band Hai kyaमल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज में भी नहीं होगा कारोबार

बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, होली की तरह ही गुड फ्राइडे के मौके पर इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, एसएसबी सेगमेंट और करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा। वहीं, मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी में भी कोई कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा गुड फ्राइडे की वजह से बैंक भी 29 मार्च को बंद रहेंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article