सोने का वजन बढ़ाने के लिए रेनियम-इरिडियम के खेल पर GJC की चेतावनी, BIS हुआ सतर्क, ग्राहकों को चेताया

Gold Weight Manipulation: सोने में रेनियम-इरिडियम मिलाकर वजन बढ़ाने की खबरों पर जीजेसी ने बीआईएस को सतर्क किया। कारोबारियों को गुणवत्ता जांचने और ग्राहकों को भरोसेमंद दुकानों, बीआईएस केयर ऐप व जीएसटी बिल से खरीदारी की सलाह दी।

Gold Weight Manipulation : सोने के गहनों का वजन बढ़ाने के लिए उसमें रेनियम और इरिडियम जैसी महंगी और भारी धातुएं मिलाए जाने की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस संवेदनशील मुद्दे पर आभूषण उद्योग के प्रमुख संगठन अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (GJC) ने शुक्रवार को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) को सतर्क किया है। जीजेसी ने इस मामले में न केवल नियामक संस्था को आगाह किया है, बल्कि देशभर के सराफा कारोबारियों और आम ग्राहकों से भी पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी के अनुसार, सोने में रेनियम और इरिडियम जैसी धातुओं का इस्तेमाल करके गहनों की शुद्धता बढ़ाए बिना उनका वजन बढ़ाया जा सकता है। चूंकि सोना बहुत महंगा होता है, इसलिए वजन में जरा सा भी अंतर गहने की कीमत पर बड़ा असर डालता है। ऐसी स्थिति में खरीदारों को आभूषण के असली वजन और उसकी शुद्धता के सही अनुपात के बारे में भ्रम या गलत जानकारी मिल सकती है। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ता है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

gold weight manipulation, gold jewellery, rhenium, iridium, GJC, BIS, hallmark verification,

सोने का वजन बढ़ाने की नई चाल पर जीजेसी की चेतावनी, बीआईएस हुआ सतर्क

घबराने की जरूरत नहीं, BIS गंभीर

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि सोने में रेनियम और इरिडियम जैसी धातुओं के संभावित गलत इस्तेमाल से जुड़ी खबरें सामने आई हैं। हालांकि, उन्होंने उद्योग जगत और आम लोगों को भरोसा दिलाया कि इस स्थिति से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, भारतीय मानक ब्यूरो इस विषय को बेहद गंभीरता से ले रहा है और जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार है। राजेश रोकड़े ने सर्राफा कारोबारियों और ग्राहकों दोनों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी किसी तरह की मिलावट, हेराफेरी या धोखाधड़ी का कोई मामला नजर आता है, तो वे चुप न बैठें। ऐसे मामलों की तुरंत जीजेसी को सूचना दें या फिर सीधे भारतीय मानक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराएं। समय पर मिलने वाली शिकायतों से ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलती है और बाजार में पारदर्शिता बनी रहती है।

End of Feed